फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two accused arrested for raping abducted teenage girls

Fatehpur News: अगवा किशोरियों से दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Apr 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for raping abducted teenage girls
फतेहपुर। ललौली और असोथर पुलिस ने अगवा किशोरियों से दुष्कर्म में शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के वाहिदपुर गांव के रहने वाले करन लोधी को पुलिस ने धनीपुर गांव से पकड़ा है। दरोगा अंबरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि करन एक गांव निवासी किशोरी का डेढ़ माह पहले अपहरण कर ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी किसी तरह घर पहुंची और आपबीती बताई। शिकायत पर किशोरी के परिजन को भी करन ने गाली गलौज कर पीटा। किशोरी के पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को दुष्कर्म, मारपीट, एससी एसटी की प्राथमिकी दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असोथर पुलिस ने सातों धरमपुर गांव के रहने वाले देशराज उर्फ मोटू (55) को गिरफ्तार किया है। एक अप्रैल को किशोरी के साथ जंगल में दुष्कर्म किया था। विरोध पर पीटा था। पुलिस ने पहले छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद मारपीट व दुष्कर्म की धारा बयान के आधार पर बढ़ाई थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि देशराज को जेल भेजा गया है।


किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

खखरेरू पुलिस ने किशोरी के अपहरण के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर गांव के रहने वाले नितेश रैदास को गिरफ्तार किया है। नितेश थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को सोमवार को अगवा कर ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि नितेश को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed