फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Turtle smuggler not found after 14 days, teams engaged in search

Fatehpur News: 14 दिन बाद नहीं मिला कछुआ तस्कर, टीमें तलाश में जुटी

Sun, 22 Feb 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Turtle smuggler not found after 14 days, teams engaged in search
फतेहपुर। वन विभाग की कस्टडी से भागा कछुआ तस्कर उमेश गिहार 14 दिन बाद भी पुलिस और वन विभाग की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में टीमों को लगातार आवाजाही करनी पड़ रही है। आरोपी के घर के आसपास वन विभाग की टीम नजर गड़ाए है। अफसरों का मानना है कि एक न एक दिन तस्कर घर जरूर लौटेगा और तब उसे दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के उमेश गिहार महेशुआ गांव का निवासी है। वह रेलवे स्टेशन से एक नाबालिग के साथ पकड़ा गया था। आरोपी के पास से लगभग 40 लाख के कछुए बरामद किए गए थे। रेलवे पुलिस ने आरोपियों को आगे वन विभाग के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन

वन विभाग के चौकीदार संजय को चकमा देकर उमेश गिहार भाग निकला था। उसके भागने के बाद वन विभाग ने चौकीदार को निलंबित किया और कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। तस्कर की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम अब तक पांच बार सुल्तानपुर जिले में तस्कर की खोज में हर बार असफल रही। डीएफओ जीडी मिश्रा ने बताया कि टीमें लगातार तस्कर के घर की निगरानी कर रही हैं और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है लेकिन फिलहाल तस्कर का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed