फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   TSI's harsh words You are an office-bearer I am the BJP's 'Thanedar station in-charge

Fatehpur News: टीएसआई के बिगड़े बोल- तुम पदाधिकारी, मैं भाजपा का थानेदार

Thu, 24 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
TSI's harsh words You are an office-bearer I am the BJP's 'Thanedar station in-charge
फोटो-33-ललौली चौराहे पर विवाद के दौरान जमा भीड़। संवाद
बिंदकी (फतेहपुर)। ललौली चौराहे पर भाजपा नेता की कार का चालान करने को लेकर बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस और भाजपा नेताओं में नोकझोंक हो गई। विवाद के दौरान टीएसआई के बोल बिगड़ गए और वे बोल पड़े कि तुम पदाधिकारी, मैं ‘भाजपा का थानेदार’।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत ओमर की कार ललौली चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी थी। चौराहे पर मौजूद टीएसआई वेद प्रकाश ने कार का चालान करना शुरू किया। इस पर भाजपा नेता और यातायात पुलिस के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुद को भाजपा पदाधिकारी बताते हुए सड़क किनारे खड़ी कार का चालान करने पर आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीएसआई ने खुद को भाजपा का थानेदार बताते हुए जवाब दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। हंगामे के दौरान चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

फोटो-33-ललौली चौराहे पर विवाद के दौरान जमा भीड़। संवाद

फोटो-33-ललौली चौराहे पर विवाद के दौरान जमा भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed