{"_id":"662beea62c3866b50805551a","slug":"trucks-trample-young-man-who-fell-after-being-hit-by-a-bike-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-114474-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक की टक्कर से गिरे युवक को रौंदते गए ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक की टक्कर से गिरे युवक को रौंदते गए ट्रक
Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो 23- फिरोज उर्फ मुन्ना
- कानपुर के महाराजपुर निवासी युवक आतिशबाजी छुड़ाता था
- दोस्त के साथ औंग शादी समारोह में शामिल होने आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग (फतेहपुर)। बाइक सवार की टक्कर के बाद हाईवे पर गिरे युवक को कई ट्रक रौंदते हुए निकल गए। हादसा थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोड़ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। पुलिस को युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। आधार के जरिए पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कानपुर महाराजपुर थाने के सरसौल गांव निवासी स्वर्गीय शरीफ का पुत्र फिरोज उर्फ मुन्ना (20) मजदूरी और शादी समारोहों में आतिशबाजी छुड़ाता था। भाई वसीम ने बताया कि फिरोज गुरुवार शाम को बाइक से साथी अर्जुन सिंह के साथ शादी समारोह में औंग गया था।
अर्जुन रात को घर लौट आया। भाई रात को बरात में ही रुका था। वह औंग के हाजीपुर मोड़ पर सुबह पैदल हाईवे पार कर रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने फिरोज को टक्कर मार दी। टक्कर लगने वह हाईवे पर गिर पड़ा। हादसे के बाद कई ट्रक उसके ऊपर से गुजरते गए।
विज्ञापन
फिरोज अविवाहित था। हादसे की खबर से मां शकीला, बहन मुन्नी व शीना का हाल बेहाल है। मृतक के भाई वसीम, पप्पू, लाला थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।