{"_id":"612383a28ebc3ebde1367d32","slug":"truck-robbed-after-assaulting-assistant-commissioner-gst-team-in-fatehpur-case-filed-against-six","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी की टीम के साथ मारपीट कर लूटा ट्रक, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी की टीम के साथ मारपीट कर लूटा ट्रक, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 23 Aug 2021 04:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:47 PM IST
सार
एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को कानपुर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
थाने में मौजूद अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी की टीम के साथ मारपीट कर कानपुर के तीन व्यापारियों ने सुपारी लदा हुआ ट्रक लूट लिया। अचानक हुए हमले से सभी घबरा गए। इस दौरान वस्तु एवं सेवा कर कानपुर के सचल दल से मारपीट भी की गई।
इस मामले में कानपुर के तीन व्यापारी व तीन सहयोगी सहित छह लोगों के खिलाफ कल्यानपुर थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को कानपुर रवाना किया गया है।
वाणिज्य कर विभाग कानपुर में तैनात असिस्टेंट कमिश्नर प्रदीप सिंह भुवनेश्वर को सूचना मिली थी कि नागपुर से एक ट्रक सुपारी लेकर कानपुर आ रहा है। बीती रात टीम ट्रक पकड़ने के लिए कानपुर घाटमपुर मार्ग में खड़ी हो गई।
विज्ञापन
अफसर का लोकेशन लीक होने पर चालक ट्रक लेकर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक ढाबा में लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस के मुताबिक अफसर वाहन का पीछा करते हुए ढाबा पहुंचे और ट्रक को पकड़ लिया। चालक द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर वाहन को कब्जे में ले लिया।

असिस्टेंट कमिश्नर सिपाही शिवाकांत तिवारी और छत्रपाल को ट्रक में बैठा कर उसे कानपुर ले जा रहे थे। मुरादीपुर चौराहे के पास अचानक चालक ने वाहन बिंदकी की ओर मोड़ दिया। तभी दो कारों में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग आए और ओवरटेक कर वाहन को ट्रक के सामने लगा कर रोक लिया।
उन्होंने सिपाहियों को नीचे उतारा, तभी पीछे से असिस्टेंट कमिश्नर भी पहुंच गए। सिपाहियों ने बताया कि आरोपी जबरन ट्रक को ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध पर अफसर और उनके साथ मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन ट्रक छीनकर ले गए।