फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck overturns after hitting diesel tanker, driver and passenger injured

Fatehpur News: डीजल टैंकर में टक्कर मारकर ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल

Sun, 14 Dec 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns after hitting diesel tanker, driver and passenger injured
फोटो-35-डीजल भरते हुए लोग। वीडियो ग्रैब
थरियांव (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार शाम सवारियां उतारने और बैठाने के चक्कर में खड़े डीजल लोड टैंकर में पीछे से ट्रक टकरा गया। इससे ट्रक पलट गया और टैंकर का पीछे का चैंबर फट गया। डीजल फौव्वारे की तरह बहने लगा। इससे हाईवे के दोनों लेन करीब दो घंटे तक बाधित रहे। हाईवे पर डीजल लूटने वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के अकबरपुर निवासी जितेंद्र टैंकर चालक हैं। वह हमीरपुर जिले के कुछेछा निवासी खलासी अजय के साथ अकबरपुर जिओ ऑयल प्लांट से डीजल लेकर सोनभद्र जिला जा रहा था। टैंकर में 29,000 लीटर डीजल लोड था।
विज्ञापन

थरियांव थाने के सामने चालक टैंकर हाईवे किनारे खड़ा कर सवारियां उतारने लगा। पीछे से हरियाणा प्रांत के मेवात मरोड़ा निवासी ट्रक चालक अमजद ने टैंकर में टक्कर मार दी। ट्रक में उसका साथी मोहम्मद अकरम था। हादसे में ट्रक पलट गया। दोनों दब गए। पैर फंसा होने से खलासी करीब आधे घंटे तक फंसा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर पीछे की ओर से फटने से डीजल तेज धार में बहने लगा। डीजल लूटने के लिए ग्रामीण जरीकेन, बोतल, डिब्बे, बाल्टी लेकर पहुंचे। डीजल भरकर भाग जाते रहे। डीजल का बहाव इतना तेज था कि दूसरी कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर पहुंच गया।
आग लगने का खतरा भांपकर फायर ब्रिगेड की तीन यूनिट पहुंचे। पानी के साथ केमिकल घोलकर बहाव कराया। इस दौरान दोनों लेन पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

डीजल खत्म होने के बाद दोनों वाहनों को हटवाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक में फंसे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-35-डीजल भरते हुए लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो-35-डीजल भरते हुए लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो-35-डीजल भरते हुए लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो-35-डीजल भरते हुए लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो-35-डीजल भरते हुए लोग। वीडियो ग्रैब

फोटो-35-डीजल भरते हुए लोग। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed