फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   truck earthed, traffic trown out off gear

मार्ग पर धंसा ट्रक, घंटों जाम से लोग हुए परेशान

Fri, 13 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 13 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
truck earthed, traffic trown out off gear

हरदों-लौकियापुर डायवर्जन सड़क पर  बुधवार की रात पांभीपुर गांव के पास मौरंग एक ट्रक धंस गया, जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। जो अभी भी ठप है। ट्रक के पीछे खडे़ कई वाहन फंसे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को रात में ओवरलोड मौरंग लदा एक ट्रक जर्जर सड़क के बीचो-बीच धंस गया। काफी प्रयास के बावजूद ट्रक नहीं निकला हैं।

ट्रक गुरवल घाट से मौरंग लादकर प्रतापगढ़ जा रहा था। इसके  धंस जाने से पीछे से आ रहे वाहन भी फंसे हैं। न आगे जा पा रहे हैं और न ही पीछे जा पा रहे हैं।
विज्ञापन


 इससे पूरी सड़क से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। जानकारी के कारण ज्यादातर चालक वाहनों को डायवर्जन सड़क ले नहीं जा रहे हैं।

करीब दस किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। चालक रमेश पाल, वीरेंद्र कुमार और गंगा प्रसाद ने बताया कि रात से खड़े हैं अभी तक धंसा ट्रक बाहर करने की कोई व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में वाहनों के अत्यधिक इस्तेमाल से ट्रैफिक पर भारी बोझ पड़ रहा है जिससे आए दिन जगह जगह जाम की समस्या हो रही है। पालिका द्वारा पार्किंग स्थल न बनवाए जाने से सड़क पर आड़े तिरछे वाहन खड़े रहते हैं जिससे जाम लग रहा है।
गुरुवार को ज्वालागंज जीटी रोड से बाकरगंज को जाने वाले मार्ग में जाम लगा गया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। डग्गामार वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने से समस्या गंभीर रहीं। जाम में स्कूल बसें भी फंसी रहीं जिससे बच्चे भी देर से घर पहुंचें। हालांकि ट्रैफिक इंस्पेक्टर काफी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू कर पाया।

खंभापुर में ट्रांसफार्मर फुंका, बत्ती गुल
फतेहपुर। शहर के खंभापुर इलाके में गुरुवार तेज आवाज कर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। मोहल्ले के लोगों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी राधानगर उपकेंद्र को दे दी है। बताते चलें कि खंभापुर में लगा ट्रांसफार्मर ओवर लोड चल रहा था। यहां क्षमता से अधिक कनेक्शनों का भार था। मोहल्ले के पुनीत चौहान, विवेक तिवारी, रुस्तम ने बताया कि अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है ऐसे में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed