फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck drags car for 100 meters on highway, occupants narrowly escape

Fatehpur News: हाईवे पर ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, बाल-बाल बचे सवार

Sat, 03 Jan 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Truck drags car for 100 meters on highway, occupants narrowly escape
फतेहपुर। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी बहन शोभा और बहनोई लवलेश के साथ कार से कानपुर जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद कार ट्रक के बंपर में फंस गई और चालक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। किसी तरह कार अलग होने पर सवारों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललौली में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

ललौली। थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार शुक्रवार को घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद कार सवार भाग निकला। थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी वीरेंद्र रिश्तेदार के घर से गांव लौट रहा था। रास्ते में अजमतपुर गांव के पास कार की टक्कर से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।

बिंदकी में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर नहर पुल के पास शुक्रवार शाम डीसीएम वाहन की टक्कर से बाइक सवार वीरेंद्र कुमार (25) घायल हो गए। वीरेंद्र ललौली थाने के महना निवासी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
कार की टक्कर से बाइक सवार मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। औंग थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव निवासी सुमित कुमार (22) मौसी बिटोला देवी (40), मौसेरे भाई अनुराग (5) और नानी विशुनदेई (60) को बाइक से रायबरेली शुक्रवार को छोड़ने जा रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में मुरादीपुर गांव के पास कार ने बाइक में टक्कर मारी दी। हादसे में बाइक सवार चारों घायल हो गए। गोपालगंज सीएचसी से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बिटोला देवी की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed