फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck collision killed the elderly man

ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत

Wed, 04 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 04 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Truck collision killed the elderly man
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कल्यानपुर थाना क्षेत्र में चौडगरा बकेवर हाईवे पर जलाला के पास ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार  अधेड़ की मौत हो गई। शव को पुलिस टेंपो में लादकर ले जाने लगी। तभी ग्रामीण भड़क गए । इन्हाेंने पुलिस को घेरकर शव टेंपो से उतार लिया। यह हंगामा करने लगे। ट्रक पकड़े जाने की सूचना पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


           बुधवार को बके वर थाना क्षेत्र के गांव पधारा निवासी 50 वर्षीय शंकर कोरी अपने पुत्र राजकपूर उर्फ छोटू का कक्षा नौ में दाखिला कराने साइकिल से गोपालगंज के सर्वोदय इंटर कालेज गया था। वापस आते समय गांव जलाला के निकट मुगलरोड हाईवे पर सचिन ढाबा के सामने चौडगरा की ओर से बकेवर जा रहे ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में साइकिल सवार  शंकर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौडगरा पुलिस  पंचायतनामा भरे बिना  शव को टेंपो में लादकर थाने ले जाने लगी। इससे ग्रामीण व परिजन भड़क गए। इन्होंने बाइक से टेंपो का पीछा कर  पहुर गांव के पास टेंपो रोक लिया। परिजनाें ने पुलिस से छीना झपटी कर शव नीचे उतार लिया। यहां  ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकेवर थानाध्यक्ष शुभनरायण ने बताया कि  ट्रक पकड़ लिया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed