फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck collided with three bike riders in Fatehpur, refer

फतेहपुर में ट्रक ने बाइक सवार तीन को मारी टक्कर, रेफर

Tue, 03 Nov 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with three bike riders in Fatehpur, refer
जिला अस्पताल गेट पर घायलों को एंबुलेंस से लेकर जाते परिजन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार की रात बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। ट्रक में फंसी बाइक का पता नहीं लगा है। मलवा थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी शिवा (22) बिजली मैकेनिक है।
विज्ञापन

वह रात को साथी सुशील पासवान (26) निवासी काधी थाना मलवा और दीपक निवासी नेवलापुर कोतवाली सदर को बाइक से उनके घर छोड़ने जा रहा था। शाह पुलिस चौकी के पहले सैयद बाबा चौराहे के पास बाइक सवारों को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार उछलकर अलग-अलग हाईवे पर गिरे।
विज्ञापन

शिवा के एक पैर ट्रक से कुचल गया, वही सुशील के सिर में गंभीर चोट आई। दीपक के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे में बाइक ट्रक में फंस गई। ट्रक चालक फंसी बाइक को घसीट ले गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को एक बोलेरो सवार ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर शाह चौकी, राधानगर चौकी और सहली चौकी पुलिस पहुंची। घटनास्थल को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच सीमा विवाद चलता रहा। जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि आनंद ने बताया घायलों को हालत गंभीर देख कर कानपुर हैलट को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed