फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck collided with a school bus falls into ravine , five injured

ट्रक की टक्कर से खड्ड में गिरी स्कूली बस, पांच बच्चे घायल

Thu, 12 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 12 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with a school bus falls into ravine , five injured
खाईं में ‌ग‌िरी बस। - फोटो : अमर उजाला

बिंदकी (फतेहपुर)। मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से चिल्ड्रेंस पब्लिक स्कूल की मिनी बस खड्ड में गिर गई। इससे पांच बच्चे घायल हो गए। चालक को भी चोटें आईं। यह हादसा बुधवार दोपहर बांदा-सागर हाईवे पर दिलावलपुर मोड़ के पास हुआ। हादसे की खबर मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। घायल बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर 12.20  बजे चिल्ड्रेंस पब्लिक स्कूल की मिनी बस दो दर्जन बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। दिलावलपुर मोड़ के पास बांदा की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। इससे बस खड्ड में जा गिरी। हादसे में शहबाजपुर के कक्षा पांच का छात्र जतिन, उसकी बहन कक्षा दो की छात्रा अर्पिता, इसी गांव का कक्षा दो का छात्र अक्षत, कक्षा पांच का छात्र हर्षवर्धन और फरीदपुर निवासी कक्षा दो का छात्र अक्सान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


खिदिरपुर निवासी मिनी बस चालक अशोक को भी चोटें आईं। सभी घायलों को हाईवे से गुजर रहे भाजपा नेता विपिन पटेल, सपा नेता गोपाल यादव ने अपने वाहनों से सीएचसी पहुंचाया। मिनी बस को टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक का बाइक सवार ग्रामीणों ने पीछा किया। कोरवां गांव के पास ट्रक रुकवा लिया गया लेकिन चालक, क्लीनर भाग निकले। कोतवाल राजेश सिंह बताया कि विद्यालय संचालक सरदार जसवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री व सपा के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी अमर जीत सिंह जनसेवक, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता सीएचसी पहुंचे। विद्यालय संचालक सरदार जसवीर सिंह, प्रधानाध्यापिका देवेंदर कौर ने भी स्टाफ के साथ सीएचसी पहुंचकर घायल बच्चों व उनके अभिभावकों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed