{"_id":"5e653b178ebc3ec75e7706b0","slug":"truck-bike-accident-2-ki-maut-fatehpur-news-knp5494331162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। बांदा टांडा हाईवे पर रविवार शाम को ट्रक और बाइक सवारों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की मध्यप्रदेश में रहने वाले परिजनों को सूचना दी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के धौरहरा गांव निवासी रामस्वरूप का बेटा कृष्णा (25) साथी छोटभइया उर्फ रवींद्र (24) पुत्र लक्का निवासी मुहावा थाना सरवई छतरपुर के साथ फतेहपुर किसी रिश्तेदार के घर आए थे। वह वापस घर लौट रहे थे। बांदा टांडा मार्ग पर ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के पास पहुंचे थे। बांदा की ओर से शहर की तरफ जा रहे गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक को ओवरटेक किया। तभी सामने से बाइक सवारों की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार ट्रक में फंसकर करीब 50 मीटर दूर तक घिसटते चले गए। चालक एक किलोमीटर दूर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। इसी दौरान एक युवक की सांसे थम गई। दूसरे को एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल में एक मोबाइल मिला। मोबाइल लॉक था। उस मोबाइल पर घटना के एक घंटे बाद फोन आया। तभी युवकों के नाम पते की जानकारी हो सकी। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। परिजनों के आने पर कार्रवाई की जाएगी।