{"_id":"630132ea4c063156534a4b80","slug":"triple-talaq-was-given-to-the-wife-for-not-fulfilling-the-demand-fatehpur-news-knp713747694","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बोला तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बोला तीन तलाक
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके साथ ही उसे बंधक बनाकर रखने के साथ ही पीटा। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
शादीपुर मोहल्ला गैस एजेंसी रोड निवासी मरहूम रईश की पुत्री जुबैदा खातून ने बताया कि उसका निकाह तारिक खान निवासी कृष्णकांता मैरिज लान के पास, पारा रिंग रोड थाना काकोरी लखनऊ के साथ 20 जून 2019 में हुआ था। निकाह के बाद दहेज में कार और तीन लाख रुपये की ससुराली मांग करने लगे। पति, जेठ सवारूज खान, सास नाजनीन खान, ससुर अयाज खान उसे प्रताड़ित थे।
मांग के बारे में उसने अपने भाइयों को सूचना दी। भाइयों ने बातचीत कर समझौते का प्रयास किया, लेकिन ससुराली नहीं माने। आठ जुलाई की रात करीब 11 बजे उसका पति एक लड़की को लेकर घर आया। विरोध करने पर ससुराली इकट्ठा हो गए। बच्चा पैदा न होने का ताना देने लगे। उसे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर दूसरे दिन घर से भगा दिया। वह मायके शादीपुर आ गई।
विज्ञापन
यहां 11 जुलाई की शाम करीब छह बजे पति आया। उसने दहेज की मांग की, बातचीत के दौरान उसने तीन बार तलाक बोला और गाली-गलौज करके चला गया। कुछ दिन पहले पति के दूसरी शादी किए जाने का पता लगा है।
कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि महिला को बंधक बनाने, तीन तलाक, मारपीट समेत कई धाराओं में ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।