फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Triple talaq threat to newly married woman

Fatehpur News: नविवाहिता को तीन तलाक की धमकी

Tue, 17 Oct 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq threat to newly married woman

विज्ञापन
फतेहपुर। निकाह के एक माह बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में विवाहिता से पांच लाख की मांग की। मांग पूरी न होने पर तीन तलाक की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा निवासी मो. शकील की पुत्री नगमा परवीन ने एफआईआर में बताया कि उसका निकाह मोहल्ले के सुहैल अली उर्फ साहिल अली के साथ सात सितंबर को हुआ था। आठ सितंबर को कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद पति सुहैल अली, सास जहीदुन निशा, ससुर एहसान अली, ननद शबा खान, इमरान खान, चचेरे ससुर मिंटू, पति का दोस्त शाहिद उर्फ बाबू उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके खिलाफ शाहिद पति को भड़काता है। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हैं। गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देकर दूसरी शादी सुहैल की कराने की ससुरालीजन धमकी दे रहे हैं। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed