फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tricolor waved gracefully , everywhere patriotism spirit

शान से लहराया तिरंगा, हर तरफ देश भक्ति का जज्बा

Mon, 17 Aug 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 17 Aug 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tricolor waved gracefully , everywhere patriotism spirit

जोश, उमंग और उत्साह के बीच शान से तिरंगा लहराया तो हर तरफ जन, गण, मन की गूंज से माहौल देशभक्ति मय बन गया। जिले में धूमधाम से 69वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।  सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ तो स्कूल कालेजों में रंगारंग कार्यक्रम की धूम रही। सुबह निकाली गई प्रभात फेरियाें ने बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर सलामी ली। सीओ सिटी वंदना सिंह ने स्कूलों में ध्वजा रोहण किया।

विज्ञापन

सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। महर्षि विद्या मंदिर में शिक्षिका एसपी मिश्र ने दीप प्रज्वलन किया। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में टीवी कलाकार राजश्री सुहानी ने हौसला बढ़ाया। पटेल इंटर कालेज लिल्स बगिया में मुख्य अतिथि नारायण मिश्र ने ध्वजा रोहण किया। मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज व साईं सिटी मांटेसरी स्कूल, नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला युवा समन्वयक हुस्नजहां ने ध्वजा रोहण किया। पीएचसी भिटौरा में चिकित्सा प्रभारी ने ध्वजारोहण किया। ब्राह्मण चेतना मंच में राजेंद्र त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने भावना विकलांग केंद्र में ध्वजारोहण करके राष्ट्र को नमन किया। बच्चों को फल, बिस्कुट वितरित किए गए। व्यापार मंडल महिला संगठन की जिलाध्यक्ष माधुरी साहू के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी ने ध्वजा रोहण किया। मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीत अग्रहरि ने ध्वजा रोहण किया। पटेल सेवा संस्थान की ओर से पदाधिकारियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में महमदपुर, श्री चतुर्भुज बाबा मान सिंह शिक्षा मंदिर बड़नपुर में ध्वजारोहण किया गया। श्रीमती सुंदरमती बालिका इंटर कालेज राधानगर में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली गई। राम मनोहर यादव महाविद्यालय में प्रबंधक जगनायक सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। पर्यावरण सचेतक समिति एवं मानवाधिकार एसोसिएशन ने स्वतंत्र दिवस मनाया। थरियांव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। मुख्य अतिथि शिवशरन यादव ने छात्राओं को वस्त्र व मुद्राएं पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया। इसके बाद सभी लोगों को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा कराया गया। थरियांव के बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक कृष्ण चंद्र ने विचार रखे सेवानिवृत्ति शिक्षिका प्रेमा देवी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
क्रीड़ा प्रतियोगिता में दीपू, अभिषेक ने मारी बाजी
स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। प्रतियोेगिता में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें दीपू प्रथम, अभिषेक पाल द्वितीय, श्रीराम तृतीय, आफताब चौथे, शिव सिंह पंचम, विपिन सिंह छठवें स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी ने किया। उधर चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी ने नगर पालिका में ध्वजा रोहण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती एवं सभासद व कर्मचारी रहे।

बिंदकी

फोटो परिचय
14- बिंदकी की गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण करते लोग
15- बिंदकी में प्रभात फेरी निकालते स्कूली बच्चे
17- शहीद स्थल बावनी इमली में माल्यार्पण करते लोग

बावनी इमली में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया
बिंदकी। अमर शहीद स्थल बावनी इमली में पूर्वमंत्री जनसेवक अमरजीत सिंह, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, समाज सेविका रेखा मिश्रा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू, प्रबुद्ध सभा के प्रांतीय सचिव राजेश तिवारी, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, विधायक सुखदेव वर्मा, सहित विभिन्न संगठनों के लोगों के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। तहसील मुख्यालय में एसडीएम जेएन सचान ने ध्वजा रोहण किया। पालिका परिषद में चेयरमैन नीलम सोनी, छोटी बजरिया में सफी अहमद चीनियर, सर्राफा बाजार में अध्यक्ष वेद गुप्ता, ईंट भट्ठा एसोसिएशन में अध्यक्ष वेद उमराव ने ध्वजारोहण किया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय सीपीएस, केपीएस, होली चिल्ड्रेंस, ओशो स्टैंडर्स, एसएस इंटर कालेज, कृष्णा इंटर कालेज फिरोजपुर, मां शारदा डिग्री कालेज, मां शारदा पब्लिक स्कूल, रामपाल विटाना देवी डिग्री कालेज में बच्चों ने राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत नाट्य कलाओं का प्रदर्शन किया। जहानाबाद संवाददाता के अनुसार विवेकानंद संस्थान जहानाबाद, ज्ञानदीप, विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज बकेवर, संवादाता के अनुसार जानकी इंटर कालेज,सरस्वती बाल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर ,जाफरगंज संवाददाता के अनुसार मदर टेरेसा गर्ल्स इंटर कालेज गढ़ी, प्राथमिक विद्यालय, खदरी, जाफरगंज द्वितीय,  सरस्वती विद्या मंदिर सुल्तान गढ़, भोगनाथ बाबा विद्या मंदिर , श्रीनंद आदर्श शुक्लनपुर, जगदंबा डिग्री कालेज, रुस्तम डिग्री कालेज पिरोजपुर, अमौली संवाददाता के अनुसार स्व. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परशुराम उमराव महाविद्यालय, विद्याभूषण संस्कृत महाविद्यालय अमौली, पं. खेरे प्रसाद विपिन बिहारी डिग्री कालेज कौंह, पं. विशम्भर नाथ दुबे इंटर कालेज मकरंदपुर, चौडगरा संवाददाता के अनुसार अभिनव प्रज्ञा महा विद्यालय चौडगरा, सर्वोदय इंटर कालेज गोपालपुर, संदीपनी इंटर कालेज अदमापुर, महात्मा गांधी इंटर कालेज चौडगरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।

---------
खागा

फोटो परिचय-
18- आजादी का जशभन मनाती गाय
19-बाल मंदिर स्कूल के बच्चे निकालते रैली
 
 

हर्षोल्लास से मनाया गया आजादी का जश्न
खागा। नगर के तहसील परिसर में एसडीएम बलराम सिंह ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली में सीओ निवेश कटियार व नगर पंचायत में अध्यक्ष गीता सिंह ने झंडारोहण किया। ऐरायां विकास खंड में ब्लाक प्रमुख गोमती देवी ने झंडा रोहण किया। शुकदेव इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेशपाल सिंह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक हीरालाल गुप्त, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह, आशा सिंह बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य संगीता सिंह परिहार ने झंडारोहण किया। नगर पंचायत किशनपुर में अध्यक्ष सुशीला देवी ने झंडा रोहण किया। खखरेरू के अमर शहीद कंचन सिंह महाविद्यालय शिवपुरी में प्रबंधक दयालशरण सिंह, साधूशरण सिंह इंटर कालेज बरयेपुर में बुद्दा महराज, केनरा बैंक गेरिया में जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, स्वर्गीय रामकली विद्या मंदिर रुहेल्लापुर में प्रबंधक तीरथप्रसाद सिंह, मदरसा नूरेहेरा खखरेरू में प्रबंधक उजैर खान, मदरसा मुसर्रफुल उलूम शेखपुर में प्रधानाचार्य मेराज सिद्दीकी, मां सावित्री शिक्षा मंदिर गेरिया में पप्पू द्विवेदी, चौधरी शिवसहाय सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक बाबू प्रेम सिंह, सीएचसी  में डाक्टर मोहम्मद कलीम खां, बलदेव सिंह इंटर कालेज डेंडासई में उप प्रबंधक शकंरदयाल शुक्ल ने झंडारोहण किया गया। धाता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य संदीप सिंह राठौर, ग्राम दर्शन इंटर कालेज में अध्यक्ष मोहन सिंह, चौधरी शिवकुमार सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक जीवन सिंह, अढ़ौली इंटर कालेज में प्रधानाचार्य हरिमोहन सिंह, चौधरी रामरूप सिंह धनराज सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक अजय सिंह, धर्मसिंह चंद्रौल महाविद्यालय में प्रबंधक प्रेम नारायण सिंह, ब्लाक परिसर में प्रमुख प्रदीपिका सिंह, पीएचसी में चिकित्साधिकारी मनोज सिंह, पशु अस्पताल में डाक्टर अल्पनारायाण सिंह, थाना में एसओ सुनील कुमार सिंह, बीओबी बैंक, एसबीआई बैंक में शाखा प्रबंधको ने झंडारोहण किया गया।  प्रेमनगर में संत गाडगे कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक आएन चौधरी, संत विनोवा भावे इंटर कालेज में प्रबंधक दुरबीन सिंह यादव, इसी प्रकार हथगाम नगर पंचायत में अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, बाबा बेनी माधव इंटर कालेज में प्रबंधक अरुणेश पांडेय, ब्लाक में प्रमुख रामविलास पासवान ने झंडारोहण किया। विजईपुर ब्लाक में प्रमुख नितिन सिंह यादव, पीएचसी में डाक्टर शशीकांत वर्मा, पशु अस्पताल में डाक्टर देवेंद्र कुमार सिंह, किशनपुर एसओ आरसी यादव, कल्पना महाविद्यालय में प्रबंधक संदीप सिंह, जागेश्वर सिंह मनमोहन सिंह डिग्री कालेज में उप प्रबंधक नरसिंह ने झंडारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed