{"_id":"69178021c44bd4c0f2037811","slug":"tree-removed-from-road-in-khakhreru-villagers-get-relief-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-143963-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खखरेरू में सड़क से हटाया खड़ा पेड़, ग्रामीणों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खखरेरू में सड़क से हटाया खड़ा पेड़, ग्रामीणों को मिली राहत
विज्ञापन
फोटो-35- रास्ते से काटकर हटाए गए पेड़। संवाद
फतेहपुर। खखरेरू क्षेत्र में पचमई से डूंडियापुर जाने वाली सड़क के बीच खड़ा पेड़ जो लगातार हादसों का कारण बन रहा था अब हटा दिया गया है। इससे करीब 20 हजार ग्रामीणों को सुरक्षित यात्रा का मौका मिला है।
अमर उजाला ने 13 अक्तूबर को इस पेड़ के चलते संभावित दुर्घटनाओं और सड़क की सुरक्षा पर प्रकाश डाला था। खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने संबंधित जेई और ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया।
वन विभाग से अनुमति मिलने के बाद विभाग ने एक महीने के भीतर पेड़ को काटकर सड़क से हटा दिया। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि पेड़ हटाने की कार्रवाई वन विभाग और प्रधान की सहमति से की गई थी। अब ग्रामीण बिना डर और परेशानी के सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।