फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transport Corporation is not cooperating in digital payment

Fatehpur News: डिजिटल पेमेंट में सहयोग नहीं कर रहा परिवहन निगम

Sun, 10 Sep 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation is not cooperating in digital payment
फतेहपुर। एक तरफ सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की बात कर रही हैं तो दूसरी तरफ परिवहन निगम इसमें सहयोग नहीं कर रहा। रोडवेज बसों में परिचालक टिकट का ऑनलाइन भुगतान लेने से कतरा रहे हैं। झंझट होने का हवाला देकर सवारियों पर नकद रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर यात्रियों से बहस भी हो रही है। जबकि निगम ने ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की हुई है।
विज्ञापन


फतेहपुर डिपो से रोजाना बाहरी और लोकल रूट पर 117 बसों का संचालन होता है, जिसमें 81 बसें निगम की हैं और 36 बसें अनुबंधित हैं। बसों में बहुत से ऐसे यात्री होते हैं जो अपने साथ नकद रुपये ले कर नहीं चलते और टिकट का ऑनलाइन भुगतान करने की बात कहते हैं। बस में मौजूद परिचालक टिकट का ऑनलाइन भुगतान न ले कर यात्रियों से नकद रुपये देने का दबाव बनाते हैं। इससे अक्सर परिचालक और यात्रियों के बीच कहासुनी होती है। हालांकि कभी-कभी यात्री दूसरे यात्री के मोबाइल पर रुपये ट्रांसफर कर उससे नकद रुपये लेते हैं। इसके बाद परिचालक को टिकट का नकद भुगतान करते हैं।
विज्ञापन

डिजिटल पेमेंट न होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करता पड़ रहा है। जबकि डिपो में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हो चुकी है। परिचालकों ने बताया कि ऑनलाइन भुगतान को कैश रूम में जमा करने में असुविधा होती है और अक्सर उन्हें अपनी जेब से भी इसकी भरपाई करनी पड़ जाती है। इस कारण वह ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले यात्री---

फोटो- 3- संजय सिंह।
यात्री संजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट न होने से अक्सर समस्या का सामना करना पड़ता है। अधिकतर के पास फुटकर रुपये नहीं होते हैं और ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए परिचालक मना करते हैं। इससे काफी समस्या होती है।


फोटो- 4- राजेश।
यात्री राजेश ने बताया कि डिजिटल पेमेंट शुरू हो जाने से लोग अब नकद रुपये बहुत कम ले कर चलते हैं। लेकिन रोडवेज बस में ऑनलाइन भुगतान न होने से अक्सर परिचालकों से कहासुनी होती है। इससे काफी समस्या होती है।
------------------------

कोट----
बसों में टिकट का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा शुरू है। अभी तक ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा मामला आता है तो इसकी जांच की जाएगी।

- विपिन अग्रवाल, एआरएम, फतेहपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed