{"_id":"5e9f2db88ebc3e908501708f","slug":"transfarmer-burned-fatehpur-news-knp5563825163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से जला ट्रांसफार्मर, नहीं बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह से जला ट्रांसफार्मर, नहीं बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा(फतेहपुर)। कंकराबाद में डेढ़ माह से जला ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। कनेक्शन धारक महीनों से उपकेंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
मलवां विकासखंड के मौहार गांव के मजरे कंकराबाद में छह मार्च को 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। कनेक्शन धारक अशोक अग्निहोत्री ने 12 मार्च को शिकायत की थी। शिकायत प्राप्त होने का मोबाइल पर मैसेज भी आया था।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अवर अभियंता कालूराम यादव डेढ़ माह से कुछ न कुछ बहाना बनाकर टरका देते हैं। रात के अंधेरे में कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है। रामशंकर अग्निहोत्री, रामनरेश यादव, जय सिंह, धर्मपाल यादव, रामसजीवन सहित 10 कनेक्शनधारक हैं।
विज्ञापन
वहीं अवर अभियंता कालूराम यादव का कहना है कि कागज बनाकर भेज दिया था। ट्रांसफार्मर अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। आते ही लगवा दिया जाएगा।