फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transactions worth 59 lakh carried out by opening a fake account in a student's name.

Fatehpur News: छात्र के नाम पर फर्जी खाता खोलकर 59 लाख का किया लेनदेन

Fri, 03 Jul 2026 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Transactions worth 59 lakh carried out by opening a fake account in a student's name.
फतेहपुर। छात्र के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर करीब 59 लाख रुपये का लेनदेन करने के मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को बैंककर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी निवासी मो. इंजिमाम ने पुलिस को बताया कि वह डीएवी कॉलेज कानपुर में बीकॉम का छात्र है। पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति के लिए उसने बिरहाना रोड स्थित केनरा बैंक कानपुर में खाता खुलवाया था। खाते की केवाईसी के लिए अप्रैल 2024 में उसने शहर के मसवानी निवासी बैंककर्मी जुबैर इदरीश को दस्तावेज दिए थे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद बाकरगंज चौकी से मोबाइल पर सूचना मिली कि उसके नाम पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से नोटिस आया है। जानकारी पर पता चला कि जुबैर ने उसके दस्तावेजों के आधार पर एक अन्य बैंक में फर्जी खाता खोलकर उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया था। आरोप है कि 30 मई 2024 से 28 अगस्त 2025 के बीच इस खाते से साइबर अपराध से जुड़े 58 लाख 95 हजार 158 रुपये का लेनदेन किया गया। खाते से
विज्ञापन
विज्ञापन

डेबिट कार्ड और चेक के जरिये रुपये भी निकाले गए। पश्चिम बंगाल पुलिस की नोटिस में जुबैर इदरीश का मोबाइल नंबर अंकित है। पूछताछ करने पर जुबैर सब कुछ सही कराने का आश्वासन देता रहा। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed