{"_id":"66e4a5785836a3ec3c0164d5","slug":"transaction-dispute-between-traders-resolved-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-121239-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: व्यापारियों के बीच लेनदेन का विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: व्यापारियों के बीच लेनदेन का विवाद सुलझा
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली में व्यापारियों के बीच आठ माह से लेनदेन के चल रहे विवाद का निस्तारण हुआ है। वितरक एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने बताया कि एक कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर जिले में मार्केटिंग का करता है। कंपनी पर एक व्यापारी का एडवांस 56 हजार जमा था। माल भी नहीं मिला था। बकाया भी मैनेजर ने नहीं लौटा रहा था। व्यापारियों ने मैनेजर को शुक्रवार को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले गए। पुलिस के समक्ष मैनेजर ने 26 हजार रुपये लौटाए। बाकी 30 हजार रुपये देने को 10 दिन का समय मांगा है। संवाद
आर्म्स एक्ट में दोषी को सजा
फतेहपुर। खागा जेएम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट में सुखराम उर्फ सिद्द्धू को दोषी करार दिया। कोर्ट ने उसे जेल में बिताई अवधि की सजा और 2500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। उसे किशनपुर पुलिस ने 2003 में पकड़ा था। वह किशनपुर थाने के कछरा गांव निवासी है।
दरोगा ने महिला से की बदसलूकी
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली में तैनात दरोगा रवि सिंह ने गर्भवती महिला से बदसलूकी कर दो दिन थाने में बैठाए रखा। प्रकरण को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष ने बताया कि मामला फिरोजपुर गांव की विनीता का है। महिला के घर से रिश्तेदार साढ़े तीन लाख कीमत के जेवरात नौ सितंबर को चुरा ले गया था। पुलिस ने युवक को पकड़ने की जगह महिला का उत्पीड़न किया है। संवाद
विज्ञापन
अमेठी के शातिर को पुलिस ने दबोचा
फतेहपुर। थरियांव पुलिस ने चेकिंग दौरान मंजीत कुमार को अवंतीबाई लोधी इंटर कालेज के पास से तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अमेठी जिला इन्हौना थाने के रामगंज नयापुरवा का निवासी है। आरोपी के खिलाफ अमेठी में नाबालिग से दुष्कर्म समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी चोरी की फिराक में आया था। संवाद