{"_id":"69921bc0c47af0ebe0087467","slug":"trains-on-delhi-route-are-full-on-holi-but-lack-of-seats-increases-the-problem-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-149406-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: होली पर दिल्ली रूट की ट्रेनें फुल, सीटें न मिलने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: होली पर दिल्ली रूट की ट्रेनें फुल, सीटें न मिलने से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
फतेहपुर। होली पर घर पहुंचने और त्योहार के बाद लौटने की तैयारियों में लगे यात्रियों के लिए दिल्ली रूट की ट्रेनें मुश्किल भरी साबित हो रही हैं। लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हैं और लंबी वेटिंग चल रही है।
रेलवे स्टेशन पर पहुंचे कइयों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया। मजबूरी में उन्हें यात्रा की तारीख बदलनी पड़ रही है या बस और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 12417, रीवा एक्सप्रेस 12427 और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12801 में लंबी वेटिंग की स्थिति है। वहीं दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस 12417, रीवा एक्सप्रेस 12428 और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 12802 में भी सीटें फुल होने के कारण वेटिंग या रिग्रेट की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
रवि कुमार ने बताया कि ट्रेन में सीट कन्फर्म न मिलने से बस से जाने की तैयारी है। पंकज सिंह ने कहा कि वेटिंग ज्यादा होने से यात्रा की योजना बदलनी पड़ रही है। सतीश वर्मा और सुनीता देवी ने वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने की बात कही।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में भीड़ और बढ़ सकती है। स्लीपर और एसी दोनों श्रेणियों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले आरक्षण स्थिति जरूर जांच लें।