{"_id":"673e2d357003d07ae8087b94","slug":"trains-arrive-three-to-six-hours-late-passengers-upset-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-124631-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तीन से छह घंटे देरी से पहुंची ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तीन से छह घंटे देरी से पहुंची ट्रेनें, यात्री परेशान
विज्ञापन
फतेहपुर। कोहरे के कारण बुधवार को स्टेशन पर 12 से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। इसमें जम्मू, दिल्ली, प्रयागराज का सफर करने वाले यात्रियों को ठंड में स्टेशन ट्रेन के इंतजार में घंटों परेशान होना पड़ा।
सुबह 4.15 पहुंचने वाली आनंद बिहार ट्रेन तीन घंटे देरी से सुबह 7.18 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 4.50 के स्थान पर स्थान पर तीन घंटे 57 मिनट की देरी से सुबह 8.47 बजे पहुंची। संगम एक्सप्रेस तीन घंटे पांच मिनट देरी से सुबह 5.23 बजे के स्थान पर सुबह 8.25 बजे पहुंची।
उधना एक्सप्रेस सुबह 6.35 बजे की ट्रेन तीन घंटे 10 मिनट की देरी से सुबह 9.45 बजे स्टेशन पहुंची। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 6 घंटे 26 मिनट की देरी से सुबह 5 बजे की जगह सुबह 11.26 पर स्टेशन पर पहुंची। इसके साथ लोकमान्य तिलक, मेमो, चौरीचौरा, नेता जी एक्सप्रेस घंटों देरी से स्टेशन पहुंची। वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार कम हुई है। सर्दियों में जैसे-जैसे कोहरा बढ़ेगा। ट्रेन की रफ्तार और भी कम होती जाएगी।