{"_id":"5d151c0e8ebc3e3cc4714fa6","slug":"train-fatehpur-news-knp49818262","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेट्रोलमैन ने देखा टूटी पटरी, टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेट्रोलमैन ने देखा टूटी पटरी, टला हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
9 व 22- दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर खागा-कटोघन स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर टूटी पटरी।
फतेहपुर में टूटी मिली रेल पटरी, हादसा बचा
दिल्ली-हावड़ा रूट के डाउन ट्रैक पर सवा घंटे ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर खागा-कटोघन स्टेशन के बीच गुरुवार सुबह बड़ा हादसा बच गया। पेट्रोलमैन शाल मोहम्मद ने सुबह 6.15 बजे पटरी का ज्वाइंट टूटा देखकर तत्काल अफसरों को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद यहां से मडुआडीह एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। समय रहते डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। रेलपथ टीम के ट्रैक को दुरुस्त करने के करीब सवा घंटे बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई। मामले में रेलवे प्रशासन ने किसी आपराधिक साजिश से इनकार किया है।
पेट्रोलमैन शाल मोहम्मद सुबह रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए खागा स्टेशन से कटोघन की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि खंभा नंबर 905 किमी. के पास पटरी टूटी देखकर खागा के स्टेशन मास्टर शशि कुमार को फोन पर सूचना दी। पटरी टूटने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल पथ खंड अभियंता देवशरण व आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और तत्काल डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। टूटी पटरी को ज्वाइंट से निकाल कर दूसरी पटरी जोड़ी गई। इस बीच मडुआडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस व दो मालगाड़ियां पीछे के स्टेशन में खड़ी रहीं। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि सुबह 6.18 बजे से 7.32 बजे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा है। पटरी को जोड़ने के बाद पहले मालगाड़ी को निकाला गया। उन्होंने बताया कि रात में ट्रेन के निकलने में पटरी का जोड़ टूट गया था। इसमें किसी प्रकार का आपराधिक हस्तक्षेप नहीं माना गया है। पेट्रोलमैन ने बताया कि ट्रैक निरीक्षण में थोड़ी सी देरी करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।