फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trailer rams into stationary truck; trapped driver rescued after four hours

Fatehpur News: खड़े ट्रक में घुसा ट्रेलर, फंसा चालक चार घंटे बाद निकल सका

Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Trailer rams into stationary truck; trapped driver rescued after four hours
- हाइड्रा मशीन की मदद से किया रेस्क्यू, चालक कानपुर रेफर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

खागा। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कटोघन टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात टोल पर्ची लेने के लिए खड़े ट्रक में पीछे से ट्रेलर घुस गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस और टोल कर्मियों ने करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से चालक को बाहर निकाला। चालक को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया।



प्रयागराज की ओर से कानपुर जा रहा ट्रेलर मंगलवार रात करीब 10 बजे कटोघन टोल प्लाजा पहुंचा। इसी दौरान टोल टैक्स की पर्ची के लिए लाइन में खड़े ट्रक से वह पीछे से टकरा गया। ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, ट्रक के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


हादसे में झारखंड निवासी ट्रेलर चालक मोहम्मद वसीम केबिन में फंस गया। मझिलगांव चौकी प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। टोल कर्मियों के सहयोग से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हाइड्रा मशीन बुलाकर क्षतिग्रस्त केबिन को हटाया गया। करीब रात दो बजे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना घायल चालक के परिजनों को दी गई है। चालक हेलेट में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

ऑटो की टक्कर से जीजा, साले गंभीर घायल



बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के हाफिजकरनपुर गांव निवासी गुलसन (30) अपने जीजा चौबेपुर थाना क्षेत्र के मरखरा गांव निवासी सुरेश (40) के साथ बुधवार को बाइक से बिंदकी आ रहे थे। बकेवर थाना क्षेत्र बिजुरी मोड़ के पास ऑटो ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उन्हें कानपुर रेफर कर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed