फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traffic of large vehicles stopped from Bara Pipa bridge

Fatehpur News: बारा पीपा पुल से बड़े वाहनों का आवागमन बंद

Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Traffic of large vehicles stopped from Bara Pipa bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाफरगंज (फतेहपुर)। लोक निर्माण विभाग ने बारा पीपे का पुल 15 जून की रात से तोड़ना शुरू कर दिया है। पुल से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। लोगों को फतेहपुर और बांदा जिले के आवागमन के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।

विकास खंड खजुहा के बारा यमुना नदी में बना पीपे का पुल बांदा जिले को जोड़ता है। यह लोक निर्माण विभाग खंड दो बांदा से संचालित किया जाता है। नियत तिथि 15 जून की रात से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने पुल तोड़ना शुरू कर दिया है। पुल से अब केवल दो पहिया सवार ही निकल पा रहे हैं। बड़े वाहनों को जोनिहा होकर 30 से 40 किमी का अधिक चक्कर लगाना पड़ेगा। ठेकेदार विनोद सिंह ने बताया कि विभाग के निर्देश पर 15 जून को पुल तोड़ा जाता है और 15 अक्टूबर से फिर संचालित किया जाता है। यमुना नदी का जलस्तर कम होने की वजह से पीपे निकाल पाना संभव नहीं है, जिसके चलते दोनो तरफ से गाटर, लोहे की चादर, पटरे निकाल दिए गए है। दो पहिया वाहन निकलने के लिए अब केवल एक साइड छोड़ दी गई है। क्षेत्र के कुछ दबंग रात में जबरन जान जोखिम में डाल पड़े मटेरियल को लगा चार पहिया निकाल रहे है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। जेसीबी से पुल के दोनों तरफ से गड्ढे खुदवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed