फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traders protest against roadways buses not entering the city

Fatehpur News: नगर के अंदर रोडवेज बसों के प्रवेश न करने पर व्यापारियों ने जताया विरोध

Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against roadways buses not entering the city
फतेहपुर। नगर के अंदर से रोडवेज बसों के प्रवेश न करने के एआरएम के आदेश का व्यापार मंडल ने विरोध जताया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहर के अंदर रोडवेज बसों के न आने व नगर के बाहर बने रोडवेज बस स्टॉप से बसों का संचालन, जीटी रोड से सीधा प्रयागराज कानपुर जाने के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर बैठक की। इसमें जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने बताया कि नगर के अंदर जाम का हवाला देकर रोडवेज बस के जाने के लिए एआरएम ने रोक लगाने के आदेश दिया है। जबकि नगर के अंदर से ही डग्गेमार वाहनों का स्टैंड संचालित हो रहा है। इन वाहनों से जाम की समस्या होती है। रोडवेज बसों के अंदर ना आने से महिलाओं बच्चों बुजुर्गों व्यापारियों वा नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त, समाजसेवी,खागा व्यापार मंडल अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी, मनोज शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। एआरएम एसपी सिंह ने बताया नगर के अंदर बसों के कारण जाम लगने की बार बार शिकायत आ रही थी। इस कारण बसों को नगर के अंदर प्रवेश न करने व बस स्टॉप से ही बसों का संचालन होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed