फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   traders Are the backbone of society and the country

समाज और देश की रीढ़ हैं व्यापारी- दयालू

Tue, 03 Mar 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 03 Mar 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
traders Are the backbone of society and the country

ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू ने कहा व्यापारी समाज देश और समाज की रीढ़ है। किसी भी हालत में व्यापारियों का उत्पीड़न, शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला व नगर में इकाइयों का गठन करके व्यापार हितों की रक्षा की निगाहबानी की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने जिला संयोजन समिति का गठन करते हुए नगर व युवा जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
सोमवार को शहर के पीलूतले चौराहे में पत्रकारों से बातचीत में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को व्यापारियों का हितैषी बताते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण शासन प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर करना ही होगा।
विज्ञापन


अगर इसके में किसी तरह की कोई कोताही बरतता है, तो मामला सीधे मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से पास ले जाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष का दायित्व राधेश्याम हयारण और युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सत्येंद्र अग्रहरि को सौंपी।

इसके साथ ही जिला संयोजन समिति में अनिल  अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, रमेश द्विवेदी, धर्मेद्र साहू, मदन गुप्त, विनोद कुमार गुप्त, अशोक अरोरा के नामों की घोषणा की और जल्द से कमेटियों का विस्तार करके संगठन और प्रदेश के विकास में योगदान की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष का यहां पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर दिलीप मोदनवाल, गिरजाशंकर सोनी, आशीष अग्रहरि, धर्मेद्र साहू, मनोज सोनी, अनिव  अग्रवाल, रामबाबू गुप्त, अमित गुप्त, नफीस सिद्दीकी, मोहम्मद एजाज चांद, शकील अकबर, जियाउद्दीन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed