{"_id":"57742b314f1c1b615679ad54","slug":"traders-anger-burst-against-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का फूटा गुस्सा
अमर उजाला/फतेहपुर
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता व उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।
व्यापार मंडल युवा जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे और नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारी मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर शहर में घूमे। वर्मा चौराहे से मोटर साइकिल जुलूस चौक होते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचा।
पांच सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रमजान महीने में बिजली कटौती से रोजेदारों को दिक्कत हो रही है। बिजली गुल होने से पेयजल संकट गहरा गया है। कई इलाकों में लो वोल्टेज आने से इलेक्ट्रानिक उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। बिजली आने और जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। यदि 24 घंटे में आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर अभय, लकी श्रीवास्तव, आनंद शिवहरे, पारुल सिंह, उदय ठाकुर, यश ठाकुर, अंकुश निषाद, आशीष दीक्षित, रामजी, अतुल दीक्षित, रोहित शुक्ला, मोनू शिवहरे, जय सिंह चौहान, राजू चौहान, सुरेश श्रीवास्तव, अमान अली, अरुण तिवारी, मोनू तापस आदि मौजूद रहे।