फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trader upset over beating of colleague, demands action from SP

Fatehpur News: साथी की पिटाई से व्यापारी खफा, एसपी से की कार्रवाई की मांग

Mon, 17 Nov 2025 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Trader upset over beating of colleague, demands action from SP
फोटो 26 एसपी ऑफिस में ज्ञापन के लिए खड़े व्यापारी
फतेहपुर। शहर के दो व्यापारी संगठनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर राधानगर थाने के दो सिपाहियों पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला महासचिव विनोद कुमार साहू को पीटने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस मामले में व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि 14 नवंबर को विनोद साहू लक्ष्मणपुर करसूमा स्थित अपने खेत में जोताई-बोआई करा रहे थे। तभी पीआरवी 112 के कर्मियों ने पहुंचकर उनसे अभद्रता करते हुए उन्हें जबरन थाने ले गया और मजदूर को काम रोकने के लिए कह दिया।
विज्ञापन

थाने में वजह पूछने पर पुलिस कर्मियों ने उनसे मारपीट की और लॉकअप में डाल दिया। आरोप है कि पुलिस ने गलत दस्तावेज दिखाकर खेत पर स्थगनादेश होने की बात कही। पीड़ित के पास सभी वैध कागजात मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने कहा कि पुलिस ने कागजात दिखाने के बाद भी उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, हंसराज सोनी, रमेश सोनी, बृजेश सोनी, चंदन सिंह चौहान, देवनाथ धाकड़े, नईम अहमद, रोहित कुमार, दिवाकर जायसवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि मामला एसपी के संज्ञान में है और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 26 एसपी ऑफिस में ज्ञापन के लिए खड़े व्यापारी

फोटो 26 एसपी ऑफिस में ज्ञापन के लिए खड़े व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed