फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trader beaten with gun butt, accused of chain snatching

Fatehpur News: व्यापारी को तमंचे की बट से पीटा, चेन लूटने का आरोप

Wed, 11 Feb 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Trader beaten with gun butt, accused of chain snatching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। एक युवक ने भूमि बैनामे के तीन साल बाद पांच लोगों पर सहखातेदार बन कर तीन लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं किए जाने पर सात लोगों ने मिलकर कार में तोड़फोड़ की और तमंचे की बट व डंडों से पीटकर चेन लूट ले गए। कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली ने सात लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर निवासी महेशचंद्र ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि गांव के श्रीपाल उर्फ श्रीधर से एक दिसंबर 2022 को उसकी भूमि का बैनामा कराया था। किसी ने उसे 13 अगस्त 2025 को मोबाइल पर फोन किया। फोन करने वाले ने कहा कि उसकी श्रीपाल से खरीदी गई भूमि में औरैया के अनिल कुमार, विपिन, गंगाराम, लक्ष्मी, रामकली सह खाताधारक हैं। बैनामे को फर्जी बताकर तीन लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर गाली गलौज की। आठ दिसंबर को श्रीधर से पूछताछ की तो वह टरकाने लगा। पूछताछ के बाद वह कार से घर लौट रहा था। आरोप है कि श्रीधर, विनोद भारती और औरैया के अनिल कुमार, गंगाराम, विपिन, रामकली, लक्ष्मी ने तीन साथियों के साथ कार रुकवाकर गाली गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में तोड़फोड़ की। विरोध पर तमंचे की बट और डंडे से पीटकर गले से सोने की चेन लूट ली। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed