फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor owner hanged himself in Fatehpur

बांदा के ट्रैक्टर मालिक ने भट्ठे में लगा ली फांसी, मौत

Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tractor owner hanged himself in Fatehpur
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा जिले के ट्रैक्टर मालिक ने मंगलवार रात पत्नी के वियोग के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

बांदा जिले में बबेरू थाना क्षेत्र के माचा मंझिवा निवासी देवकुमार शुक्ला (25) स्व. स्वर्गीय गंगा प्रसाद ट्रैक्टर मालिक थे। वह खुद ट्रैक्टर चलाते थे। दो माह पहले ललौली थाना क्षेत्र के दूलापुर स्थित भट्ठे में ईंट ढुलाई करने आए थे। सहयोग में छोटा भाई रवि कुमार साथ रहता था। भट्ठे में बने कमरे में रात को खाने पीने के बाद दोनों भाई सोए थे। रवि की सुबह नींद खुली। भाई को न देखकर तलाश की तो दूसरी मंजिल के कमरे में बड़े भाई को रस्सी के फंदे से लटका पाया। सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। एसआई उमाकांत यादव मौके पर पहुंचे। सूचना पर बांदा से बहन सावित्री और अन्य परिजन पहुंचे। सावित्री ने बताया कि भाई की पत्नी पूजा चार माह से मायके में थी। उसे कई बार भाई बुलाने गया था। वह घर लौटने को तैयार नहीं थी। इस बात से मानसिक तनाव में रहता था और फांसी लगाकर जान दी है। भट्ठे में रहने वाले मजदूरों में चर्चा है कि दोनों भाई रात को शराब के नशे में विवाद कर रहे थे। उसके बाद सो गए थे। भाई से विवाद भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। घटना से मां कुसमा देवी और अन्य परिजनों का हाल बेहाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed