{"_id":"5b60b63a4f1c1b05468b5378","slug":"tractor-driver-death-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक की मौत, हत्या का अंदेशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक की मौत, हत्या का अंदेशा
fatehpur
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
शव विच्छेदन गृह में आरोप लगाती बहन व परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर में सोमवार रात ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने रिश्तेदार पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मलवां थाना क्षेत्र के बेहती गांव निवासी धर्मराज (25) जंगबहादुर का इकलौता बेटा था। तीन बहनों में रामादेवी कानपुर जिले के घाटमपुर नौरंगा बेरीखेड़ा गांव में राहुल को ब्याही है। धर्मराज बहन के गांव में ट्रैक्टर चलाता था। बहन अर्चना ने बताया कि बैरीखेड़ा गांव से धर्मराज रिश्तेदार उपेंद्र के साथ बाइक से किस्त जमा करने फतेहपुर के लिए निकला था। उपेंद्र रिश्ते में धर्मराज का फुफेरा भाई लगता है। उपेंद्र अकेले भोर पहर बाइक लेकर बेहती पहुंचा। उसने धर्मराज की पत्नी सविता से आराम करने को दरवाजा खोलने के लिए कहा। सविता ने रिश्तेदार होने के नाते दरवाजे पर चारपाई डाल दी। उससे पति के बारे में पूछा तो उपेंद्र ने मुरादीपुर के आसपास एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। इसके बाद घर से चला गया। वह लोग खोजबीन करने लगे लेकिन पता नहीं लगा। मलवां पुलिस ने मंगलवार दोपहर धर्मराज का शव विच्छेदन गृह में रखे होने की परिवार को सूचना दी।
परिजन वहां पहुंचे। इन्होंने शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या का अंदेशा जताया। इकलौते बेटे की मौत से मां इंद्ररानी रो-रो कर बदहवास हो र्गइं। धर्मराज की दो साल पहले खागा के छोटी टेसारी गांव में रहने वाली सविता से शादी हुई थी। डेढ़ साल का बेटा कृष्णा है। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धर्मराज को घायल हालत में रात 12 बजे एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।