{"_id":"e841df468d6ef3b2b766713565406008","slug":"tractor-crushed-bike-rider-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
शहर से असोथर जा रहे बाइक सवार को शुक्रवार शाम बेकाबू रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। उधर, गुरुवार को हादसे में घायल युवती की मौत पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। शुक्रवार की सुबह परिजन और ग्रामीण शव को लेकर थाने पहुंच गये। थाने में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चालक की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र के सरांय खालिद निवासी हीरालाल मौर्या का 23 वर्षीय पुत्र अर्जुन मौर्या सुबह बाइक से कौशल विकास केंद्र आईटीआई रोड में प्रशिक्षण के लिये आया था।
विज्ञापन
वह वापस शाम को गांव लौट रहा था। बाइक सवार को ज्वालागंज शांतिनगर रोड पर मौरंग लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा। तभी बेकाबू ट्रैक्टर ने युवक को कु चल दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को मौके से हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
उधर, गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी मक्खन पासवान की 19 वर्षीय पुत्री मनीषा देवी को कस्बे से घर जाते समय बेकाबू रफ्तार कार ने महमदपुर गांव के पास टक्कर मार दी थी।
बाद में कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिला अस्पताल से युवती को डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया था। कानपुर में युवती की सुबह मौत हो गई।
घटना से नाराज ग्रामीण और परिजन शुक्रवार को शव लेकर थाने पहुंच गये। थाने में ग्रामीणों ने कार के चालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा काटा। हंगामे को देखकर कार चालक वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे ग्रामीण का गुस्सा ठंडा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।