फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   track,fathepur news,haswa rajbaha,damaged,railway track construcation

रेलवे ट्रैक निर्माण के समय से हसवा रजबहा की पटरी है क्षतिग्रस्त

Sat, 23 Jan 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
track,fathepur news,haswa rajbaha,damaged,railway track construcation
टेनी गांव में हसवा रजबहा से कटी खांदी को देखने पहुंचे एसडीएम प्रमोद झा - फोटो : FATEHPUR
खागा। विजयीपुर विकास खंड के टेनी ग्राम पंचायत में हसवा रजबहा में खांदी कटने से किसानों की डूबी फसलों का निरीक्षण करने सदर एसडीएम शुक्रवार को गांव पहुंचे।
विज्ञापन

जांच के दौरान यह पाया गया कि नई रेलवे लाइन बनाते समय कार्यदायी संस्था ने माइनर की पटरियों को क्षतिग्रस्त किया था। इतना ही नहीं नहर सफाई से पहले सिंचाई खंड ने भी खांदी नहीं देखी। नतीजा ये रहा कि करीब 250 बीघे खेत जलमग्न हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात टेनी गांव में रेलवे लाइन किनारे से निकले हसवा रजबहा में खांदी कट गई थी। इस कारण कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी।
बुधवार सुबह किसानों को खांदी कटने के बारे में पता चला था। इस प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रमोद झा शुक्रवार सुबह टेनी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि हसवा रजबहा में पिछले डेढ़ दशक से पानी नहीं छोड़ा गया था। ऐसे में जब कुछ साल पहले रेलवे लाइन का निर्माण हुआ तो कार्यदायी संस्था ने माइनर के दोनों ओर से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली थी।
जिससे यहां पटरी कमजोर हो गई। माइनर में पानी छोड़ने से पहले भी सिंचाई खंड ने रजबहा के किनारों की जांच नहीं की। डेढ़ दशक बाद अचानक पानी छोड़ने से माइनर में खांदी कटने से पानी खेतों में चला गया।
एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि सिंचाई खंड के अधिकारियों से बातचीत कर पानी बंद करा दिया गया है। करीब 250 बीघे खेत में पानी फैला हुआ है।
खेतों और ऊसर के बीच बांध बनाया
एसडीएम प्रमोद झा ने बताया कि टेनी गांव में खेतों के साथ ही एक ऊसर की जमीन पर पानी भरा हुआ है। यह पानी खेतों की ओर न आ सके, इसके लिए खेतों व ऊसर के बीच बांध बनाया गया है।
खेतों में भरे पानी को निकालने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। एक-दो दिन में पानी खेतों से बाहर हो जाएगा। इसके साथ ही सिंचाई खंड को निर्देशित किया गया है कि वह दोबारा पानी छोड़ने से पहले हसवा रजबहा की पटरी की मरम्मत कराएं।

संग्रामपुर गांव में भी पानी पहुंचा, स्थिति ठीक
एसडीएम सदर प्रमोद झा टेनी गांव के बाद संग्रामपुर गांव पहुंचे। गांव में रजबहा की टेल से एक किमी पहले खांदी के जरिये पानी तालाब में जा रहा था और तालाब ओवरफ्लो होने के बाद यह पानी खेतों की ओर पहुंच गया है।
एसडीएम ने बताया कि संग्रामपुर गांव में स्थिति सामान्य है। करीब दो से तीन बीघे फसल का नुकसान हुआ है। खांदी बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed