{"_id":"693b14fcaf2937b970030aea","slug":"took-loan-from-neighbors-account-threatened-to-kill-on-complaint-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-145429-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पड़ोसी के खाते से लिया ऋण, शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पड़ोसी के खाते से लिया ऋण, शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
फतेहपुर। चांदपुर पुलिस ने एससी-एसटी आयोग के आदेश पर संविदा बैंककर्मी के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि शिकायत पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र के सैंठी गांव निवासी आदित्य वाल्मीकि ने पुलिस को बताया कि उसके गांव का धीरेंद्र पटेल एक बैंक में संविदाकर्मी है। वह उसके घर पर मजदूरी का करता था। उसने बैंक से ऋण दिलाने के लिए कहा। धीरेंद्र ने ऋण के लिए उससे कागजात लिए।
कुछ दिन बाद ऋण की धीरेंद्र ने फाइल निरस्त होने की बात कही। इसके बाद वह मजदूरी करने हरियाणा चला गया। हरियाणा जाने के बाद वह अपने बैंक के खाते में रुपये भेजता रहा।
विज्ञापन
गांव लौटने के बाद वह रुपये निकालने बैंक पहुंचा। बैंक मैनेजर ने रुपये ऋण में कटने की बात बताई। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। ऋण नहीं लेने के बात कहने पर बैंक मैनेजर ने बताया कि उसकी फाइल में ऋण के रुपये धीरेंद्र की पत्नी कोमल देवी के बैंक खाते में 24 मई 2024 को ट्रांसफर हुए हैं।
धीरेंद्र से रुपये जमा करने को कहने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत लेकर पुलिस के पास गया। सुनवाई नहीं होने पर एससी-एसटी आयोग में शिकायत की। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी बैंक में संविदा कर्मी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।