फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Toll prices have doubled, new rates will be applicable from tomorrow

Fatehpur News: टोल के दोगुना बढ़ गए दाम कल से लागू होंगे नए रेट

Mon, 01 Apr 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 01 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Toll prices have doubled, new rates will be applicable from tomorrow
फोटो-03-कटोघन टोल प्लाजा
विज्ञापन

- एलसीवी का टैक्स 90 से बढ़कर 195 रुपये किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर/खागा। कानपुर से प्रयागराज हाईवे से गुजरने पर जिले में दो टोल प्लाजा में राहगीरों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। कटोघन टोल पर हल्के व्यावसायिक वाहनों (एलसीवी) को दोगुना से अधिक टैक्स देना पड़ेगा। वहां 90 रुपये की जगह अब 195 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। वहीं, बड़ौरी टोल पर 115 की जगह 200 रुपये का टैक्स लगेगा। यह नई दरें 1 अप्रैल 2024 से लागू होंगी।
खागा के पास कटोघन टोल प्लाजा वर्ष 2007 से संचालित है। यहां से रोजाना करीब 10 से 12 हजार छोटे-बड़े वाहन निकलते हैं। इस हाईवे से आने-जाने वाले वाहनों से टैैक्स के रूप में तीन अरब से अधिक रुपये की वसूली की गई। वहीं, मलवां क्षेत्र के बड़ौरी का टोल प्लाजा वर्ष 2014 में चालू हुआ। यहां से टोल टैक्स के रूप में दो अरब रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन

अब एक अप्रैल से टोल टैक्स में नए रेट लागू होंगे। ये रेट दो गुने तक बढ़ाए गए हैं। पचास प्रतिशत से ज्यादा रकम हर वाहन पर बढ़ाई गई है। इससे टोल से निकलने वालों को बड़ी रकम चुकानी पड़ेगी। कटोघन टोला प्लाजा के मैनेजर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि करीब तीन वर्ष से टोल प्लाजा कटोघन पर टैक्स में किसी तरह की वृद्धि नहीं हुई है। एक अप्रैल 2024 से टैक्स में वृद्धि होगी। हादसों के समय इमरजेंसी सेवाओं के तहत क्रेन, एंबुलेंस की व्यवस्था टोल प्लाजा पर रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-

कटोघन टोला प्लाजा के पुराने व नए दामः-



वाहन पुराने दाम नए दाम

कार 55 रुपये 95 रुपये

एलसीवी 90 रुपये 195 रुपये
टू एक्सल 185 रुपये 325 रुपये

थ्री एक्सल 205 रुपये 350 रुपये
फोर एक्सल 295 रुपये 505 रुपये

सेवन एक्सल 355 रुपये 615 रुपये
---------------------

बड़ौरी टोल प्लाजा
वाहन पुराने दाम नए दाम

कार 70 रुपये 125 रुपये
एलसीवी 115 रुपये 200 रुपये

टू एक्सल 255 रुपये 420 रुपये
थ्री एक्सल- 240 रुपये 455 रुपये

फोर एक्सल 375 रुपये 655 रुपये
सेवन एक्सल 460 रुपये 800 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed