फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Told father-in-law, take daughter and hanged her life

ससुर से कहा, ले जाओ बेटी और फांसी लगा दी जान

Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Told father-in-law, take daughter and hanged her life
हुसैनगंज। इसी साल 22 अप्रैल को शादी करने वाले युवक ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे की है। फांसी लगाने से पहले युवक ने ससुर को फोन कर बेटी को घर ले जाने के लिए कहा था। खेत से लौटे माता-पिता को जब इसका पता चला तो बदहवाश हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिरसी गांव निवासी सोनू उर्फ चंदर (25) घर में पिता रामविशाल, मां बुद्दी देवी और पत्नी के साथ रहता था। उसकी शादी इसी साल 22 अप्रैल को बाला का पुरवा (मवई) की अर्चना से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन रहती थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सोनू के माता-पिता खेत पर चले गए तो सोनू और अर्चना के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद अर्चना घर से बाहर गोबर के कंडे लेने के लिए चली गई। इस दौरान सोनू घर के बाहर निकला। मोबाइल से ससुर को फोन किया और अर्चना को बुला ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन करते हुए उसे लोगों ने देखा। इसके बाद वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब अर्चना घर लौटी तो पता चला कि सोनू ने रस्सी के सहारे धन्नी से फांसी लगाकर जान दे दी। उसने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए। सूचना पर माता-पिता भी आ गए। सोनू उनकी इकलौती संतान थी। बेटे की मौत पर परिजन बदहवाश हैं। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed