{"_id":"57c724c14f1c1b78292cb3f4","slug":"toilets-are-lacquered-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में शौचालयों का जाए रंग-रोगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में शौचालयों का जाए रंग-रोगन
अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते विशेष सचिव पंचायती राज महेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत राज विभाग के विशेष सचिव महेंद्र कुमार ने बुधवार को जिले में सरकारी योजनाओं का सच जाना। शौचालय पर उनका खास फोकस रहा। शौचालयों का प्रयोग शत प्रतिशत होने की जानकारी पर खुशी जाहिर की तो फीडिंग में फिसड्डी निकले ब्लाक के जिम्मेदारों को फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय में सहायक विकास अधिकारियों की समीक्षा की।
विशेष सचिव ने सबसे पहले सदर तहसील के हंसवा ब्लाक के आंबापुर गांव का निरीक्षण किया। यहां पर शौचालय का काम संतोषजनक मिला। ग्रामीणों से सीधे मिले और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। यहां पर सीसी रोड का काम चल रहा था। जिस पर गुणवत्ता पर खास ध्यान देने की बात कही और शौचालयों का हाल जाना। यहां पर 100 शौचालयों का लक्ष्य था।
सभी पूरे मिले। रंग-रोगन के लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय दिया। इसके बाद वह तेलियानी ब्लाक के जमालपुर गांव पहुंचे। गांवों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सहायक विकास अधिकारियों की बैठक ली। विजईपुर, धाता और असोथर समेत कुछ ब्लाकों में शौचालय फीडिंग का कार्य बेहतर न पाकर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार की बात कही।