{"_id":"cb9c1676a36cfff1f82b7a0ef5ff64ef","slug":"to-the-superintendent-of-personnel-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने डाक अधीक्षक का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने डाक अधीक्षक का किया घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा नगर के प्रमुख डाकघर शाखा की अव्यवस्थाओं और
विज्ञापन
असुविधाओं को लेकर रविवार को डाककर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
साथ ही डाक अधीक्षक का घेराव भी किया। आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने विरोध
प्रदर्शन समाप्त किया।
डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने सुकन्या समृद्धि योजना, आरपीएलआई योजनाओं के खाते खोलने के संबंध में कर्मचारियों की विशेष बैठक बुलाई थी। बैठक से पहले ही कर्मचारी लामबंद होकर खाते न खोलने और अव्यवस्थाओं के खिलाफ विरोध जताते हुए नारेबाजी की।
डाक कर्मचारी संघ अध्यक्ष वासुदेव सिंह, मंत्री मेवालाल ने बताया कि डाकघर की अव्यवस्थाओं से ग्राहकों का समय से काम नहीं होता, जिससे ग्राहकों से बेइज्जत होना पड़ता है। कर्मचारियों ने बताया कि खाता खोलने के फार्म, जमा पर्ची, पर्याप्त फर्नीचर और कंप्यूटर खराब होने से लेन-देन प्रभावित है।
इन समस्याओं में सुधार के लिए अधिकारियों से कई बार कहा गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। डाक अधीक्षक ने सभी समस्याओं को हल करने का वादा किया है।
इस मौके पर रामप्रसाद, गिरिजाशंकर, विनोद द्विवेदी, विमल कुमार, शिवप्रसाद, चंद्रशेखर, अफसर खान, राजेंद्र श्रीवास्तव और शारदा प्रसाद सहित क्षेत्र के सभी उप डाकघरों के कर्मचारी मौजूद रहे।