{"_id":"61268f028ebc3e79e65fef6d","slug":"to-accmodate-govt-job-to-sister-becomr-thief-fatehpur-news-knp6482234122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी पास करने के लिए देने थे एक लाख रुपये, की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी पास करने के लिए देने थे एक लाख रुपये, की चोरी
विज्ञापन
धाता। राइस मिल मालिक व शराब कारोबारी गुलजार सिंह के घर में हुई 24 लाखों की चोरी का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि बहन को पीईटी परीक्षा पास कराने के लिए एक लाख रुपये किसी को देने थे। रुपये उसके पास थे नहीं, तभी चोरी की। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर नौ लाख रुपये, पांच लाख के जेवर और स्कूटी बरामद की है।
धाता थानाक्षेत्र के दीदार का पुरवा निवासी गुलजार सिंह धाता में परिवार सहित रहते हैं। उनकी राइस मिल है और वह शराब के ठेके भी संचालित कराते हैं। 22 अगस्त रविवार को वह पत्नी के साथ ससुराल नरसिंहपुर कबरहा गए थे।
उनका बेटा विनय भी पत्नी के साथ ससुराल चला गया। घर में ताला बंद था। तभी दोपहर में चोरी हो गई। गुलजार सिंह के अनुसार, चोर करीब 12 लाख रुपये नकद व इतनी ही कीमत के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की तो एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें एक युवक को मुंह बांधकर आते-जाते स्कूटी से देखा गया। पुलिस ने उसकी पहचान की।
इंस्पेक्टर धाता संजय तिवारी, एसआई शिशिर सिंह, जंगबहादुर यादव व उनकी टीम ने बुधवार को नगरुवा मोड़ से आरोपी निखिल सिंह निवासी मिर्जापुर जवई खाड़ेपुर थाना पइंसा जिला कौशांबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशादेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। इसका खुलासा बुधवार को थाना पुलिस ने किया। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर धाता ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि खुद के शौक के साथ ही उसे एक लाख रुपये बहन को पीईटी पास कराने के लिए चहिए थे। तभी उसने चोरी की। घटना के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी तो वह पीईटी के लिए किसी को रुपये नहीं दे पाया। रुपये किसे देने थे इस बारे में आरोपी जानकारी नहीं दे सका।