{"_id":"618ac48b55738343ae2d0606","slug":"tikakaran-fatehpur-news-knp663021111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुस्त टीकाकारण, गोल्डन कार्डों की कम संख्या पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुस्त टीकाकारण, गोल्डन कार्डों की कम संख्या पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त प्रयागराज संजय गोयल। संवा?
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। विकास कार्यों की हकीकत जानने को प्रयागराज मंडलायुक्त संजय गोयल मंगलवार को जनपद मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में विभागवार विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं पर उनका विशेष ध्यान दिया। टीकाकरण की सुस्त रफ्तार और आयुष्मान कार्डधारकों(गोल्डन कार्ड) की कम संख्या पर सीएमओ से नाराजगी जताई।
उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों और डीएसओ के पास मौजूद अंत्योदय श्रेणी के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। खेतों में पराली जलाने के मामलों की समीक्षा में कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि 50 मामले आए हैं, जिसमें 22 ऐसे हैं, जिनमें कूड़ा जलाने की पुष्टि हुई है और अन्य आठ मामलों में जब टीम जांच को पहुंची, तब तक किसानों ने जुताई कर दी थी। उन्होंने एसडीएम को ऐसा करने वाले किसानों को नोटिस भेजने को कहा।
गोशालाओं के निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को तेज करने के लिए मैन पावर बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त ने विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें जनता से संवाद कर वोटर बनाए जाने का अभियान चलाने को कहा। बैठक में डीएम अपूर्वा दुबे, सीडीओ सत्य प्रकाश, एडीएम विनय कुमार पाठक, एडीएम न्यायिक धीरेंद्र प्रताप व सभी एसडीएम और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंडलायुक्त बैठक के बाद गो आश्रय स्थल रारा-चांदपुर दलीपुर विकासखंड भिटौरा का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां के अभिलेखों की जांच की और लोगों से बातचीत की। कहा कि गायों की नियमित जांच कराई जाए और नंदी व गर्भवती गायों का अलग-अलग रजिस्टर रखा जाए। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए ठोस व्यवस्था करें।
मंडलायुक्त ने 33 करोड़ की लागत से बन रहे स्पोर्ट्स कॉलेज नेवलापुर का निरीक्षण किया। इसमें बाउंड्रीवाल व समतलीकरण के निर्देश दिए। जिला क्रीडाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि कालेज में 245 किलोवाट का कनेक्शन प्रस्तावित है। मंडलायुक्त ने कहा कि आवश्यकता अनुसार किलोवाट का कनेक्शन लिया जाए और नक्शे के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से ही कॉलेज बनाया जाए। इस मौके पर डीएम अपूर्वा दुबे, सीडीओ सत्यप्रकाश, प्रशिक्षु आईएएस नवनीत सेहरा और निधि बंसल आदि मौजूद रहीं।