फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three youths cheated of Rs 3.90 lakh by giving fake visa

Fatehpur News: फर्जी वीजा देकर तीन युवकों से 3.90 लाख की ठगी

Tue, 02 Apr 2024 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three youths cheated of Rs 3.90 lakh by giving fake visa
खखरेरू। ओमान में अच्छी नौकरी का झांसा देकर एजेंट ने तीन बेरोजगार युवकों से 3.90 लाख रुपये ठग लिए। मुंबई एयरपोर्ट पर वीजा फर्जी मिलने पर कर्मियों ने तीनों को कई दिन तक बिठाए रखा। करीब 15 दिन बाद घर लौटने पर एजेंट से रुपयों की मांग की तो युवकों को जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंदनामऊ निवासी रामबाबू निषाद ने बताया कि सूदनपुर गांव के रामप्रसाद निषाद से दो साल पहले मुलाकात हुई थी। उसने उसे ओमान में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उसने अपने साथी परवेजपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद, किशनपुर थाने के गढ़ा निवासी राजेंद्र सोनकर से भी विदेश में नौकरी की चर्चा की। रामप्रसाद ने प्रति व्यक्ति 1.30 लाख रुपये लिए। 30 दिसंबर 2022 को वीजा और हवाई यात्रा टिकट देकर मुंबई हवाई अड्डे भेजा। चेकिंग में वीजा फर्जी होने का पता लगा। उन लोगों को हवाई अड्डा पुलिस ने 15 दिन तक पूछताछ के लिए बिठाए रखा। किसी तरह वह लोग घर पहुंचे। रुपये मांगने पर रामप्रसाद ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed