{"_id":"6a3d79a72e64d06d1b08b936","slug":"three-youths-caught-stealing-goods-from-a-mall-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157439-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मॉल से सामान चोरी करते पकड़े गए तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मॉल से सामान चोरी करते पकड़े गए तीन युवक
विज्ञापन
फतेहपुर। मॉल में सामान चोरी करते मैनेजर ने बृहस्पतिवार को तीन युवकों को पकड़ लिया। इनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। सीसीटीवी कैमरों की जांच में चोरी की पुष्टि होने पर तीनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सीतापुर जिले के तरीमपुर थाना क्षेत्र के रामा एजेंसी मोहल्ला निवासी शोभित श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि वह कोतवाली के पास स्थित एक मॉल में मैनेजर हैं। तीन युवक स्टोर में सामान खरीदने आए थे। कुछ सामान खरीदने के बाद वे बिलिंग पॉइंट पर पहुंचे। संदेह होने पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसमें युवक पैंट में सामान छिपाते दिखाई दिए।
कर्मचारियों ने तीनों की तलाशी ली। कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज निवासी सुमित कुमार के पैंट से कोलगेट पेस्ट, कच्चीघानी सरसों तेल, कोल्हू तेल, लक्स बॉडीवॉश, पांच पैकेट चीज, चायपत्ती, काजू समेत करीब 1506 रुपये का सामान बरामद हुआ। अन्य दो साथियों की पहचान थरियांव थाना क्षेत्र के सुखपुर गांव निवासी हरिकिशन व आशीष कुमार के रूप में हुई है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।