फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three thousand farmers were

तीन हजार किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sat, 05 Sep 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Three thousand farmers were

कृषि विभाग ने डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को सौरा गांव में किसान जागरूकता कैंप लगाया, जिसमें किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ खेतीबाड़ी संबंधित जानकारी दी गई। जागरूकता कैंप में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तीन हजार किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर किसान कृषि विभाग से मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठाए।

विज्ञापन

रबी की फसल में प्रमाणित बीज में रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को ही अनुदान का मिलेगा। किसानों का आन लाइन रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर तक किया जाएगा। इस वर्ष भी खरीफ की फसलें भीषण सूखे से प्रभावित हो चुकी हैं, जिसकें लिए डीएम के निर्देश पर ब्लाक स्तरीय टीम गठित कर दी गई है। जो गांव-गांव जाकर निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करेंगे। कृषि विभाग की रिपोर्ट और मौसम विभाग के दैनिक आंकड़ों पर शासन से जिले को सूखा घोषित कराने की मांग की जाएगी। इसके अलावा किसानों को जल संरक्षण, सोलर पंप योजनाओं के विषय में किसानों को जानकारी दी गई। इस मौके पर राजकुमार, एके शुक्ला और आरएस दीक्षित आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed