फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Mon, 16 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 16 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
मृत युवक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

रायबरेली लालगंज की बाजार से दुकान का सामान लेकर लौट रहे बाइक सवार रामू कोरी (30) को लखनऊ राजमार्ग में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया गया। हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रामू कोरी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी हीरालालका बेटा था। वह घर में परचून की दुकान फ खोले था। नलकूप और दुकान का सामान लेने बाइक से लालगंज गया था। सामान खरीदने के बाद वहां से वापस गांव आ रहा था। लखनऊ राज्यमार्ग में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैला गांव के पास बाइक सवार पहुंचा तभी किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मारकर उसे कुचल दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि परिवार का इकलौता बेटा रामू था। उसकी डेढ़ साल पहले मीनू देवी के साथ शादी हुई थी। एक तीन माह का बच्चा भी है। एसओ का कहना है कि हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र में बाइक सवार की टक्कर से साइकिल सवार सूरजदीन (50) की शनिवार को मौत हो गई। उन्हें घायल हालत में कानपुर रेफर किया गया था। किसान सूरजदीन ललौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी थे। वह साइकिल से ललौली बाजार जा रहे थे। अढ़ावल मोड़ पर ललौली की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।

हादसे में सूरजदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर पर परिजन पहुंचे। बहुआ पीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। कानपुर में देर रात सांसे थम गई। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वैसे बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे, जिससे उसके चोटें आई हैं।

सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाइवे पार करते समय कै लाश चंद्र गुप्ता (60) की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। नउवाबाग निवासी कैलाश चंद्र चाय, समोसे का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। आधार कार्ड बनवाने शनिवार शाम को बाजार गए थे। वापस घर आने के लिए हाईवे पार कर रहे थे। तभी बाइक सवार ने  टक्कर मार दी।


सिर में चोट गंभीर होने से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया था। हैलट में इलाज दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। परिजनों ने बताया कि उनकी चार बेटियां और एक बेटा राहुल है। बेटियाें की शादी हो गई है। राहुल मंदबुद्धि है। इसी वजह से पत्नी सत्यभामा और बेटा उसके ही सहारे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed