फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three killeds in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Thu, 13 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Thu, 13 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार का बेटा आशीष सविता उर्फ शेरा (17) गांव के नीरज भुर्जी के साथ बुधवार को किसी काम से डलमऊ की ओर जा रहे थे। बाइक सवारों को डलमऊ के पास गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। जब तक ग्रामीण घटनास्थल तक पहुंचे चालक सिलेंडर लदा ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करया व शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया। साथ ही घायल नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि आशीष के पांच भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन


वहीं छतुवापुर गांवं निवासी रामबाबू (35) पुत्र मंगली मगंलवार को अपने साले मोनू निवासी जैतीखेड़ा के साथ दशहरा देखने बिंदकी गए थे। वापस आते में कल्यानपुर थाने के महरहा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड गई थी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए थे। रामबाबू की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर से कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर जाते वक्त रास्ते में ही रामबाबू की मौत हो गई। हादसे से उनकी पत्नी रेशू का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके तीन मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के हुसैनगंज बाईपास चौराहे पर एक 28 वर्षीय अज्ञात महिला को किसी वाहन ने बुधवार सुबह कुचल दिया। घायल हालत में आबूनगर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज सनुज यादव ने बताया कि महिला अर्द्धविक्षिप्त हालत में घूमती थी। हाइवे पार करते वक्त किसी वाहन ने कुचल डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed