फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three injured as bike riders collide with BJP district president's Fortuner

Fatehpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष की फॉर्च्यूनर से बाइक सवार टकराए, तीन घायल

Mon, 24 Nov 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Three injured as bike riders collide with BJP district president's Fortuner
फोटो 39-जिला अस्पताल घायल अभय। संवाद
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग स्थित एक होटल के पास रविवार दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल की फॉर्च्यूनर में बाइक सवार टकरा गए। इससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को जिलाध्यक्ष ने जिला अस्पताल पहुंचाया और सीएमओ को फोन भी किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी विपिन, बेहटा निवासी अभय और अमित बाइक से शहर कपड़े खरीदने आ रहे थे। बाइक सवार भाजपा जिलाध्यक्ष की होटल के पास मुड़ रही फॉर्च्यूनर में टकरा गए। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिलाध्यक्ष ने अपने काफिले में शामिल सूरज पाल के साथ गाड़ी में जिला अस्पताल भेजा। सूरज पाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष कहीं मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। जिलाध्यक्ष की मुड़ती कार को देख नहीं सके और टकरा गए हैं। सूरज पाल ने जिला अस्पताल में कहा कि सीएमओ को फोन के बाद भी अस्पताल में व्यवस्था ठीक नहीं दिखी है।

बिंदकी में बाइक और ऑटो की भिड़ंत में युवक घायल
मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास रविवार को बाइक और सीएनजी ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पलट गया। ऑटो सवार हरदौली निवासी सुनील कुमार (35) घायल हो गया। घायल सुनील को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।




चौडगरा में वाहन की टक्कर से जेसीबी चालक घायल
कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर गोपालगंज के पास शनिवार रात जेसीबी चालक दीपचंद्र किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जेसीबी चालक मिर्जापुर जिले के बरकछा का निवासी है। उसे पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।

फोटो 39-जिला अस्पताल घायल अभय। संवाद

फोटो 39-जिला अस्पताल घायल अभय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed