फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three including woman died in road accidents

Fatehpur News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three including woman died in road accidents
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी वीर सिंह की पत्नी छेद्दी देवी (30) अपने नंदोई के साथ बाइक से जहानाबाद क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी रिश्तेदार रामकिशन की पुत्री के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जहानाबाद के कोरीपुर गांव के पास ब्रेकर में बाइक उछलने से छेद्दी हाईवे पर गिर गईं। हादसे में छेद्दी के सिर में गंभीर चोट आई। जहानाबाद सीएचसी में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना में थरियांव क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी राजेश कुमार (30) शादी समारोह में शामिल होने गुरुवार रात बिलंदा कस्बा पहुंचे थे। वहां से पैदल घर जा रहे थे। बिलंदा कस्बा हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से राजेश की मौत हो गई। मृतक के पिता बैजनाथ ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

तीसरी घटना शहर के राधानगर की है। राधानगर निवासी शिव प्रकाश गुप्ता (60) पुत्र हर्षित के साथ बाइक से 31 मई को गंगा स्नान करने भिटौरा जा रहे थे। भिटौरा अंडर बाईपास से निकलते ही कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज दौरान शिव प्रकाश गुप्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से भाग निकला है। मृतक के भतीजे सुशील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जहानाबाद थाना क्षेत्र के छोटी बाजार कोड़ा निवासी उमेश (30) की सड़क हादसे में मौत होने पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की मां जहरा देवी ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसा 12 मई की शाम चिल्ली मोड़ के पास हुआ था। ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल हुआ था। इलाज के दौरान युवक की मौत हुई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कल्लू उर्फ अजय लंबरदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed