फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three including the president of Gau Raksha Dal arrested for extortion

Fatehpur News: गोरक्षा दल का अध्यक्ष समेत तीन रंगदारी वसूलने में गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three including the president of Gau Raksha Dal arrested for extortion
- चालकों को पीटकर पशु लदे वाहनों से करते अवैध वसूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। भैंस लदे ट्रकों के चालकों को पशु तस्करी में फंसाने की धमकी व पीटकर रंगदारी वसूलने वाले गो रक्षा दल के अध्यक्ष समेत तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इनके खिलाफ ट्रक चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक चालक ने आरोप लगाया है कि शनिवार देर रात तीनों ने ट्रक को रोक कर 20 हजार रुपये वसूले। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद हिंदू संगठनों के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का थाने में जमघट लगा रहा।

मध्य प्रदेश जबलपुर जिला इमलिया परियर पनागर निवासी ट्रक चालक नितिन सेन ने तहरीर देकर के बताया कि वह शनिवार रात 12 बजे भैंस लादकर बांदा पशु बाजार जा रहा था। कल्यानपुर थाना के पहुर गांव तिराहे के पास बिसनामऊ निवासी छोटू यादव, पहुर निवासी मयंक सिंह परिहार, रोहित सिंह ने ट्रक को डंडा दिखाकर रोकवाया। उसे पीटकर जान से मारने की धमकी देकर पशु तस्करी व क्रूरता का आरोप लगाया। पुलिस से पकड़वाने की धमकी देकर रंगदारी मांगी। दबाव बनाकर 20 हजार रुपये ऑनलाइन एक खाते में ट्रांसफर करा लिए। जिसके बाद चालक ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सीओ वीर सिंह व थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने तीनों को पकड़ा। पुलिस ने चालक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि दो वाहनों से वसूली की गई है। आरोपी ने एक से 20 हजार व दूसरे से 8 हजार रुपये दुकानदार के खाते में डलवाए थे। दुकानदार को भी पकड़ा गया है। पहले भी कई ट्रक चालकों से रंगदारी वसूलने की शिकायत आ चुकी हैं। मयंक खुद को गो रक्षा दल का जिलाध्यक्ष बताता है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपी भी प्रकाश में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed