{"_id":"69bedbcdf74709d1c70ee7c5","slug":"three-houses-were-burgled-in-one-night-with-jewellery-and-cash-stolen-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151350-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, जेवर-नकदी पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, जेवर-नकदी पर हाथ साफ
विज्ञापन
फोटो-27-घटना स्थल पर बिखरा पड़ा सामान। संवाद
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के खानपुर कदीम में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने घरों में सो रहे परिजन के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया।
चोर सबसे पहले शिवशंकर के खंडहर का सहारा लेकर नरेंद्र वर्मा के घर में घुसे। घर के अंदर रखी आलमारी खंगालने के बाद रिश्तेदार कुसुमा के आठ हजार रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी पार कर दी। साथ ही घर रखी लोहे की सीढ़ी भी चोर उठा ले गए।
इसके बाद पड़ोसी रोहित उमराव के घर में चोर दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे और जीने में लगे ताले को काटकर 4500 रुपये नकद और महत्वपूर्ण कागजात ले गए।
तीसरी घटना पड़ोसी मनोज कुमार के घर में हुई। रात में आंधी के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद थी। चोर आंगन से कूदकर जीने का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए। गृहस्वामी और उनकी पत्नी निशा बाहर के कमरे में सो रहे थे। चोरों ने आलमारी खंगाली और 32,000 रुपये नकद के साथ मंगलसूत्र, अंगूठी, करधनी और बच्चों के कंगन समेत अन्य जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। क्षेत्राधिकारी बृज मोहन राय ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।